जनसंवाद कार्यक्रम में हिंदू समाज की सुरक्षा का उठा मामला
पूरनपुर में हिंदू जनसंवाद कार्यक्रम में धर्म और हिंदू की सुरक्षा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में गाय को गोमाता का दर्जा देने और हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग उठाई गई। नई नियुक्तियों के साथ, संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया।
पूरनपुर। हिंदू जनसंवाद कार्यक्रम में धर्म ओर हिंदू की सुरक्षा का मामला उठाया गया। इसके अलावा गाय को गोमाता का दर्जा देने की भी मांग की गई। बहादुरपुर बुजुर्ग गांव में हिंदू जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक राठौर अधिवक्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि नवनीत मिश्रा ने हिंदू संस्कार केंद्र और संगठन के विस्तार को लेकर विचार रखे। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए भारत सरकार से आग्रह किया। उन्होंने हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी उठाई।कार्यक्रम
के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां भी की गईं। सोहन कुमार को ग्राम अध्यक्ष, मनोज कुमार को महामंत्री, मनोज मिश्रा को सेहरामऊ उत्तरी का ग्राम अध्यक्ष, रोहित कुमार को मंत्री तथा सूरज कुमार और अनुज को सदस्य नियुक्त किया गया।


