जमुई: केकेएम कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस
हिन्दुस्तान, भागलपुर
जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट कुमार कालिका मेमोरियल कॉलेज, जमुई के हिंदी विभाग द्वारा

जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट कुमार कालिका मेमोरियल कॉलेज, जमुई के हिंदी विभाग द्वारा सोमवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. कंचन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्राचार्या ने संस्कृत को हिंदी भाषा की जननी बताया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश पंडित ने हिंदी भाषा की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रश्मि ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित की। वहीं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार झा ने अन्य विषयों को सीखने एवं हिन्दी भाषा के साथ अन्य भाषाओं को भी सीखने की ओर विशेष ध्यान और सम्मान देने पर बल दिया।
ये भी पढ़ें:Hardoi News: हिंदी मां भारती के भाल की बिंदी


