विहिप की धार्मिक एवं साहसिक यात्रा के पुष्पेन्द्र बने जिला प्रभारी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर के ग्राम नगला पिपरिया के पुष्पेन्द्र सिंह परमार को बाबा जम्मू कश्मीर की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया। विहिप की बैठक में इसकी जानकारी दी गई, जिसमें दिवंगत अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष की रूपरेखा भी तय की गई। यात्रा जुलाई में आयोजित की जाएगी।

विहिप की धार्मिक एवं साहसिक यात्रा के पुष्पेन्द्र बने जिला प्रभारी

मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम नगला पिपरिया निवासी विश्व हिन्दू परिषद परशुरामपुरी के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह परमार को बाबा जम्मू कश्मीर की बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी धार्मिक यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को जलालाबाद के सत्यानंद अस्पताल में हुई विश्व हिंदू परिषद जिला परशुरामपुरी की आवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि विहिप के सह प्रांत मंत्री राकेश त्याजी, जिलाध्यक्ष डॉ0 बृजेश गुप्ता,जिला मंत्री शलभ मिश्रा,नवल किशोर,आदित्य,गुरुपाल आदि की उपस्थिति में दिवंगत अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अखंड भारत संकल्प दिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी एवं कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम जुलाई में तय करते हुए विहिप के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह परमार को सर्वसम्मति से बाबा यात्रा वावा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी को जाने वाली यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।