हिंडन मंथन में आज जुटेंगे दिग्गज, भूजल संवर्धन पर होगी चर्चा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय नदी परिषद द्वारा आज होटल दोआब विलास में हिंडन मंथन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन पर चर्चा की जाएगी। कई मंत्रियों और विशेषज्ञों की भागीदारी से यह कार्यक्रम प्रदेश के सात जिलों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा।

हिंडन मंथन में आज जुटेंगे दिग्गज, भूजल संवर्धन पर होगी चर्चा

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद की ओर से आज होटल दोआब विलास में हिंडन मंथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन पर चर्चा होगी। चार सत्रों में होने वाले हिंडन मंथन में प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ ही अन्य प्रमुख-विशेषज्ञ लोग शिरकत करेंगे। यह जानकारी भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमनकांत ने दी। हिंडन मंथन में देश के नदी विशेषज्ञ, नदी किनारे के गांवों के प्रधान, हिंडन प्रेमी, संगठनों के प्रतिनिधि, हिंडन नदी बहाव क्षेत्र के सात जिलों के सरकारी प्रतिनिधि एवं हिंडन नदी किनारे के निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

हिंडन मंथन में मुख्य रुप से कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजकुमार सांगवान, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, उत्तराखंड मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहाकार मनु गौड़, शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र सिंह के साथ ही मेरठ-सहारनपुर मंडल के कमिश्नर, डीएम के अलावा डॉ. विनोद तारे, डॉ. डीएस बुदेला, डॉ. अनिल गौतम, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, डॉ. गौरा चंद्र दास, डॉ. दिनेश पोसवाल, वन संरक्षक मेरठ आदर्श कुमार भाग लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsहिंडन मंथन में आज जुटेंगे दिग्गज, भूजल संवर्धन पर होगी चर्चा