पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हिंदी माह का शुभारंभ
हजारीबाग के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हिंदी माह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य अंकिता शर्मा और प्रधानाध्यापिका पल्लवी भारती ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में सितंबर तक हिंदी से संबंधित प्रतियोगिताएं और गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। छात्रों ने हिंदी को पहचान और अभिव्यक्ति का माध्यम बताया।

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। राजभाषा विभाग, भारत सरकार एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में मंगलवार को हिंदी माह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अंकिता शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका सुश्री पल्लवी भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सितंबर माह तक चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी से संबंधित विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राजभाषा प्रभारी प्रकाश कुमार मेहता ने कहा कि हिंदी हमारी संवेदना, संस्कृति, संस्कार और अभिव्यक्ति की पहचान है। प्राचार्य अंकिता शर्मा ने दैनिक जीवन में हिंदी के सहज एवं प्रगतिशील प्रयोग पर जोर दिया।
प्रधानाध्यापिका पल्लवी भारती ने हिंदी को विचारों एवं भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम बताया। कक्षा 10वीं ब की छात्रा तनीषा कुमारी ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।


