उत्पीड़न नहीं रुका तो पलायन और धर्म परिवर्तन करूंगा : सचिन सिरोही

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप बोले- हत्या हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार सीएम योगी से

उत्पीड़न नहीं रुका तो पलायन और धर्म परिवर्तन करूंगा : सचिन सिरोही

केसरगंज मस्जिद प्रकरण के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद गुरुवार को सचिन ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर साजिश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐेसे ही उत्पीड़न जारी रहा तो मैं यह शहर, प्रदेश और देश छोड़कर पलायन कर जाउंगा। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की भी चेतावनी दी है। इसी के साथ हिंदू सुरक्षा संगठन के नेता ने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और घर की रेकी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छह साल से उत्पीड़न झेल रहे हैं। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे उठाने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी हत्या होती है तो इसके लिए डीएम, एसएसपी, डीआईजी और एडीजी समेत संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कोई सार्वजनिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया。

केसरगंज प्रकरण में फंसाने का आरोप

सचिन ने केसरगंज मस्जिद विवाद में दर्ज मुकदमे को साजिश करार दिया। उनका कहना है कि हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे। विवाद के बाद वह वहां पहुंचे और अगले दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि 15 दिन तक कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन बाद में वीडियो वायरल करने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत

सचिन ने आरोप लगाया कि अधिकारी मुस्लिम नेताओं को तवज्जो दे रहे हैं और हिंदू पक्ष की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे चुनाव से जोड़ते हुए राजनीतिक समीकरण साधने का आरोप भी लगाया। सचिन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे और अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या के लिए देवबंद से फंडिंग की गई है।

सामान्य प्रश्न

✦सचिन सिरोही पर किन कारणों से मुकदमा दर्ज किया गया?−
सचिन सिरोही पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्पीड़न नहीं रुका तो पलायन और धर्म परिवर्तन करूंगा : सचिन सिरोही