छावनी परिषद में 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में छावनी परिषद कार्यालय में 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने रक्षा मंत्री का संदेश पढ़ा। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में परिषद के विभिन्न विभागों के प्रमुख और स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।

प्रयागराज प्रमुख संवाददाता छावनी परिषद कार्यालय में सोमवार को 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने कार्यालय के कर्मचारियों की मौजूदगी में रक्षा मंत्री का विशेष संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई।मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में छावनी परिषद के विभिन्न विभागों के प्रमुख, परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीना नाथ सिंह ने किया।
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता


