Hindi Diwas 2019: आधार, अच्छा और बापू जैसे हिंदी शब्द अंग्रेजी ने अपनाए
6500, यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है बल्कि इतनी भाषाएं दुनियाभर में बोली या लिखी-पढ़ी जाती हैं। भाषाओं के इस मेले में अपनी हिंदी वैश्विक पहचान बना रही है। आधार, अच्छा और बापू जैसे शब्द न सिर्फ ऑक्सफोर्ड...

6500, यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है बल्कि इतनी भाषाएं दुनियाभर में बोली या लिखी-पढ़ी जाती हैं। भाषाओं के इस मेले में अपनी हिंदी वैश्विक पहचान बना रही है। आधार, अच्छा और बापू जैसे शब्द न सिर्फ ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने अपनाए हैं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हिंदी के शब्द शामिल किए जा रहे हैं। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ‘वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर’ डेनिका सालाजार के अनुसार अब तक हिंदी के 900 शब्दों को डिक्शनरी में जगह मिल चुकी है। हर साल भारतीय शब्दों को जगह मिल रही है। इनमें हिंदी बहुतायत है।
ऑक्सफोर्ड ने मार्च संस्करण में हिंदी का शब्द ‘चड्डी’ इंग्लिश शब्दों की लिस्ट में शामिल किया है। इसी तरह बापू, सूर्य नमस्कार और अच्छा शब्द भी इस शब्दकोश में जगह बना चुके हैं। 2017 में करीब 70 भारतीय शब्द ऑक्सफोर्ड ने शामिल किए, इनमें 33 हिंदी के थे। 2017 में नारी शक्ति और 2018 में आधार शब्द को ‘हिंदी शब्द ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया था। हिंदी को समृद्ध बनाने के लिए लंबे समय से कार्यरत मशहूर कोषकार और संपादक अभय मौर्य के मुताबिक किसी भी शब्दकोश को परिपूर्ण होने के लिए हिंदी समेत अन्य भाषाओं के शब्दों की जरूरत होती है।
ये शब्द पहले से शामिल
‘अरे यार!’, भेलपूरी, चूड़ीदार, ढाबा, बदमाश, चुप, फंडा, चाचा, चौधरी, चमचा, दादागीरी, जुगाड़, पायजामा, कीमा, पापड़, करी, चटनी, अवतार, चीता, गुरु
विदेशों में मुफ्त पढ़ाई
देश-विदेश में हिंदी सिखाने वाले प्रोफेसर राम प्रकाश सक्सेना के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन में कम्युनिटी सर्विस के तहत लोगों को हिंदी सिखाई जाती है।