हिंदी के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास जरूरी: नेताजी संघर्ष समिति

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के संरक्षण और उसके महत्व पर जोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने चिंता व्यक्त की कि युवा पीढ़ी में हिंदी की मूल बातें भी मिसिंग हैं। गोष्ठी में समय पर व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया गया।

हिंदी के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास जरूरी: नेताजी संघर्ष समिति

देहरादून। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कांवली रोड स्थित नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने की तथा संचालन प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी द्वारा किया गया। बैठक में वक्ताओं ने हिंदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए एकजुट होकर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक और सोचनीय विषय है कि अपनी ही भाषा की खुलेआम उपेक्षा की जा रही है। आज स्थिति यह हो गई है कि युवा पीढ़ी को हिंदी की सामान्य गिनती और संख्याओं तक का ज्ञान नहीं है, जो बेहद गंभीर मामला है।

वक्ताओं ने जोर दिया कि जब तक जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होगा, तब तक लोग भाषा के महत्व को पूरी तरह नहीं समझ पाएंगे। इस दौरान प्रदीप कुकरेती, जय बिष्ट, गुलाम मुस्तफा, दानिश नूर, अतुल शर्मा, विपुल नौटियाल और पारस यादव आदि मौजूद रहे।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदी के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास जरूरी: नेताजी संघर्ष समिति