हिंदी दिवस पर विद्यालय में गूंजा हिंदी का गौरव

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

गालूडीह में हिंदी दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में कार्यशाला और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की गई, जिसमें भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता में इसके योगदान को उजागर किया गया।

हिंदी दिवस पर विद्यालय में गूंजा हिंदी का गौरव

गालूडीह। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के प्रांगण में कार्यशाला सह विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं अभिव्यक्ति-कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यशाला में हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता तथा भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ के सिमल हेंब्रम ने प्रथम तथा कक्षा सात की सुष्मिता मुर्मू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा आठ की कस्मिता माण्डी प्रथम तथा प्रिया पातार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदी दिवस पर विद्यालय में गूंजा हिंदी का गौरव