हिन्दी दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित, प्रतिभागी पुरस्कृत
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।अलग अलग जगह पर सांप के काटने से दो लोग अचेत सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सांप के काटने से दो लोग अचेत हो गए। सांप ने जिन लोगों को डंसा उसमें ग्यासपुर गांव के शेख...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दी दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दी भाषा के महत्व व उसके संवर्धन पर की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि हिन्दी संस्कृति, सभ्यता व जीवन मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी क्रम में शहर के विद्या भवन महिला कॉलेज में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा व साहित्य के प्रति जागरुकता, सम्मान व अनुराग उत्पन्न करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को हिन्दी भाषा के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध साहित्यिक परंपरा व वर्तमान समय में हिन्दी की उपयोगिता से परिचित कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. सीबी सिंह ने हिन्दी भाषा के हित के लिए क्या कदम उठाए जाने व हिन्दी के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। प्राचार्य ने भाषा के सम्मान व उत्थान के लिए अपने दृष्टिकोण से छात्राओं को परिचित कराया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहीं हिन्दी की सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा तिवारी ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्तियों निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल के माध्यम से भाषा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भाषा की उत्पत्ति का इतिहास, भाषा परिवार, भाषा व बोली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाषा व संस्कृति के संबंध को स्पष्ट किया। राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र प्रसाद ने भाषा की महत्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. हुमा कमाल ने भाषा व मनोविज्ञान, डॉ. इरम अल्ताफ ने हिन्दी की भाषा के रूप में महत्ता, डॉ. धनेश राम ने स्वलिखित कविता के माध्यम से भाषा का सम्मान, सहायक प्राध्यापक आराधना ने गीत, निर्माण के पावन युग में' के माध्यम से हिन्दी भाषा पर पकड़ बनाए रखने का संदेश दिया। सहायक प्राध्यापक शमशुल आफरीन ने हिन्दी कविता पाठ के माध्यम से भाषा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। छात्रा ज्योति, ऋषा, शालू, अन्नी आदि ने कविता पाठ कर हिन्दी के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। डायट में निबंध प्रतियोगिता में दर्शिका कुमारी, भाषण में प्रशिक्षु दीपशिखा कुमारी प्रथम डायट सीवान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पखवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम
हिन्दी अतीत, वर्तमान, भविष्य या कृत्रिम बुद्धिमता, वरदान या अभिशाप विषय पर प्रशिक्षु शामिल हुए। वहीं राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर मेरा मंच आवाज भारत की के तहत भाषण, काव्य व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। हिन्दी के प्रचार-प्रसार में आने वाली समस्या व समाधान, मैं या मेरी अस्मिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजनक किया गया। निबंध प्रतियोगिता में दर्शिका कुमारी प्रथम, दीपशिखा द्वितीय व नीलोफर नाहिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षु दीपशिखा कुमारी प्रथम, प्रिया द्वितीय व निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायट सीवान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्रमौली त्रिपाठी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता राजेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, संजय कुमार व डॉ. सत्येन्द्र कुमार पांडेय ने निभाई। हिन्दी भाषा व इतिहास दोनों की दृष्टि से संवेदनाओं से परिपूर्ण राजकीय डिग्री महाविद्यालय गुठनी में हिन्दी दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार पाने वाली ज्योति कुमारी, द्वितीय मनीष कुमार गोंड व तृतीय रितु मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो.डॉ. कृष्णकांत प्रसाद ने आज के भूमंडलीकरण के दौर में हिन्दी के महत्त्व व नवीनतम संदर्भ में एआई यानि कृत्रिम बुद्धिमता की क्रांतिकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई ने बहुत सारी भाषायी बाधाओं को समाप्त कर दिया है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपेश मिश्र ने बताया कि हिन्दी भाषा व इतिहास दोनों की दृष्टि से संवेदनाओं से परिपूर्ण है। डॉ. अमित रंजन ने हिन्दी में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. लवकुश ने भाषा को पवित्र बताते हुई हिन्दी की उन्नति के लिए सामाजिक व व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने की बात कही। डॉ. लोकेश पांडेय ने हिन्दी की समाजशास्त्री दृष्टि से व्याख्या की। सहायक प्राध्यापक कुणाल कुमार ने स्वरचित कविता का पाठ किया। स्नातक के छात्र मनीष कुमार गोंड ने हिन्दी को केवल भाषा न मानकर संस्कृति का द्योतक बताया। सहायक प्राध्यापक शुभम कुमारी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ. तृप्ति, डॉ. अहमद रज़ा, डॉ. गरिमा यादव , कार्यालय सहायक मो. रिजवान आदि उपस्थित थे। हिन्दी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व वर्तमान समय में उपयोगिता पर चर्चा जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. इद्रीस आलम ने की। समारोह में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. नाहिदा खातून, प्रो. आनंद भूषण, प्रो. सुरेन्द्र व प्रो. शहजाद खान ने हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हिन्दी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाहीना खातून ने प्रथम पुरस्कार, नाज खातून ने द्वितीय पुरस्कार व रूपा कुमारी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. नाहिदा खातून व मंच संचालन प्रो. मोहम्मद सिराज खान ने किया। हिन्दी के प्रचार व विकास की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हुसैनगंज में हिन्दी पखवाड़े के तहत 1 सितंबर से 14 सितंबर तक विद्यार्थियों की रचनात्मकता, साहित्यिक अभिरुचि व अभिव्यक्ति-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मौलिक कहानी लेखन, पोस्टर, मौलिक कविता लेखन, भाषण च काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिन्दी पखवाड़े के तहत 58 प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने एक से अधिक प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके कारण उनकी प्रतिभा को विभिन्न विधाओं में प्रदर्शित करने का अवसर मिला। बर्सर डॉ. धनंजय यादव ने कहा कि राजभाषा जन-जन की भाषा है। इसके प्रचार-प्रसार व विकास की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग व इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक व साहित्यिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति-कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. शची कुमारी आदि उपस्थित थे। मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता में निशा प्रथम, सुधा द्वितीय, करीना व ममता तृतीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हुसैनगंज में हिन्दी पखवाड़ा के दौरान मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता में निशा कुमारी प्रथम, सुधा कुमारी द्वितीय व करीना खातून व ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. साकिब, डॉ. सुपर्णा मंडल, डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. शची त्रिपाठी का सहयोग रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में पलक कुमारी प्रथम, दिव्यांशु कुमारी द्वितीय व रागिनी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता कुमारी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक मंडल में डॉ. हिना कुमारी, रुचि तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. शची त्रिपाठी शामिल रहीं। मौलिक कविता लेखन प्रतियोगिता में सुधा कुमारी प्रथम, सबीना खातून द्वितीय व पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन दिलीप कुमार, अनुराग यादव, डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. शची त्रिपाठी ने किया। भाषण प्रतियोगिता में राजहंस ओझा च सारथी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मोइन मुस्तफा ने प्रथम, पिंकी व नुसरत ने द्वितीय व इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में नुसरत जहां ने प्रथम, दिव्यांशु कुमारी ने द्वितीय व पलक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक मंडल में डॉ. मनीषा, प्रिंस कुमार दुबे, डॉ. महेंद्र सिंह व डॉ. शची त्रिपाठी रहे। हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। हिन्दी भाषा के महत्त्व व वर्तमान दौर में व्यावहारिक उपयोग पर परिचर्चा राजकीय डिग्री महाविद्यालय नौतन में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के महत्त्व, इसकी संवैधानिक स्थिति व वर्तमान दौर में इसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से परिचर्चा की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शमशाद अहमद ने हिन्दी की संवैधानिक स्थिति पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी दिवस के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्त्व से अवगत कराते हुए अपनी भाषा पर गर्व करने की प्रेरणा दी। मंच संचालन कर रही डॉ. अंकिता त्रिपाठी ने ने छात्र-छात्राओं को हिन्दी भाषा से जुड़े कई रोचक व ज्ञानवर्धक तथ्यों से परिचित कराया। सहायक प्राध्यापक डॉ. मणि रंजन राय ने हिन्दी की वर्तमान स्थिति को रेखांकित करते हुए हिन्दी की सामाजिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भाषाई विउपनिवेशीकरण के विचार को सामने रखते हुए कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलकर अपनी भाषा को सम्मान देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सहायक प्राध्यापक अम्बरीष कुमार ने व्यावहारिक हिन्दी के प्रयोग पर अपने विचार साझा किए और दैनिक जीवन में सहज व शुद्ध हिप्दी के उपयोग पर बल दिया। सहायक प्राध्यापक प्रियंका व डॉ. जूही प्रकाश उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में गहरी रुचि दिखाई, जिनमें पायल व आदित्य की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।


