प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चे किए गए पुरस्कृत
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस का महत्व बताया। उन्होंने हिंदी को गर्व की भाषा मानते हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह दिवस 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित करने की याद में मनाया जाता है।

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में हिंदी दिवस पर प्रधानाध्यापक डॉ.विभव सक्सेना ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था। इस उपलक्ष्य में वर्ष 1953 से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने हिंदी को जन-जन की भाषा बताते हुए हिंदी का सम्मान करने और हिंदी पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता, श्रुतलेख प्रतियोगिता, कविता या कहानी सुनाओ प्रतियोगिता और समाचार पत्र पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


