हिंदी दिवस : शिक्षण संस्थानों में दोहराया ‘निजी भाषा उन्नति’ का संकल्प
वाराणसी। काशी के उच्च शिक्षण संस्थानों में हिन्दी दिवस पर ‘निज भाषा उन्नति’ का संकल्प दोहराया गया। बीएचयू, संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के विभागों में कार्यक्रम हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हिंदी के महत्व पर जोर दिया। बीएचयू में त्रिदिवसीय ‘हिन्दी दिवस समारोह’ का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं ने भी सक्रिय भाग लिया।

वाराणसी। काशी के उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार को हिन्दी दिवस पर ‘निज भाषा उन्नति’ का संकल्प दोहराया गया। बीएचयू, संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के विभागों, संकायों में विविध कार्यक्रम हुए। बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का संदेश पढ़ा। केंद्रीय शिक्षामंत्री ने हिंदी को दैनिक कार्य-व्यवहार का स्वाभाविक माध्यम बनाने के साथ शिक्षा, शोध, नवाचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापक उपयोग पर जोर दिया। हिंदी अधिकारी डॉ. शिव कुमार त्रिपाठी ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी का संदेश पढ़ा। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश सिंह ने किया।
हिन्दी दिवस समारोह
बीएचयू के शिक्षा संकाय में त्रिदिवसीय ‘हिन्दी दिवस समारोह’ का शुभारंभ हुअ। महिला महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विशेष व्याख्यान
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योगसाधना केंद्र में हिंदी दिवस पर ‘स्वराज्य, स्वबोध और भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषयक विशेष व्याख्यान और ‘श्रीस्वामीनारायणदर्शन सारसंग्रह’ ग्रंथ का लोकार्पण स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय प्रतिष्ठानम्, गुजरात के अध्यक्ष स्वामी माधवप्रिय दास ने किया। इस दौरान प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी, प्रो. हीरक कान्ति चक्रवर्ती, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजनाथ, प्रो. शम्भूनाथ शुक्ल, प्रो. विजय कुमार पाण्डेय, डॉ. रविशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
संगोष्ठी
यूपी कॉलेज में ‘हिन्दी है पहचान हमारी’ विषयक संगोष्ठी में कवि शिवकुमार ‘पराग’, प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह और डॉ. सदानंद सिंह ने विचार रखे। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने वर्तमान समय में हिंदी भाषा की अनिवार्यता और स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला।
अन्विति में आज आएंगे अभिनेता संजय मिश्र
वाराणसी। बीएचयू की हिन्दी प्रकाशन समिति की तरफ से आयोजित हिन्दी सप्ताह ‘अन्विति’ में मंगलवार को फिल्म अभिनेता संजय मिश्र युवाओं को संबोधित करेंगे। विज्ञान संस्थान के महामना हॉल में आयोजित समापन समारोह में वह ‘अचिंत्य’ पत्रिका के नए संस्करण ‘क्षितिज से परे’ का विमोचन भी करेंगे।

