हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संपादक डॉ. सरस्वती कोहली ने कुमाउंनी और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई prominents लोग शामिल हुए और अंत में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।

पिथौरागढ़। आदली कुशली पत्रिका कार्यालय टकाना में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पत्रिका की संपादक डॉ. सरस्वती कोहली ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कुमाउंनी और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन रोहित कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आनंदी जोशी, मुन्नी पांडेय, उमा पाटनी अवनी, लक्ष्मी आर्या, भुवन चंद्र सनवाल, होशियार सिंह ज्याला, दिनेश भट्ट, चिंतामणि जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

