हिंदी हमारी पहचान, हमारा गौरव: नवोदय में गूंजा हिंदी का जयघोष

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

ने भी पुष्प अर्पित कर मां वाणी को नमन किया।समारोह में छात्रों ने हिंदी के महत्व पर कविताएं, विचार व भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद गुफ

हिंदी हमारी पहचान, हमारा गौरव: नवोदय में गूंजा हिंदी का जयघोष

मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्पार्चन से की। इसके साथ ही शिक्षकों, हाउस कैप्टन व विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित कर मां वाणी को नमन किया। समारोह में छात्रों ने हिंदी के महत्व पर कविताएं, विचार व भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद गुफरान के ओजस्वी भाषण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक एनडी वर्मा ने हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति और संस्कारों की वाहक है।

विद्यालय में एक सितंबर से 14 सितम्बर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत निबंध, कविता, सुलेख व वाद-विवाद जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने के लिए हमें तकनीक और रोजगार से जोड़ना होगा। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। संचालन हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक पंकज मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सतीश प्रसाद डॉ एके पांडेय, युगल किशोर, आरसी यादव, देवा प्रकाश दास, अनिल सिंह, मीनाक्षी सिंह, प्रीती पाठक, आशा जोशी, योगेश कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदी हमारी पहचान, हमारा गौरव: नवोदय में गूंजा हिंदी का जयघोष