हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका स्कूल में हिंदी दिवस पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए और कविता-पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए। एक शिक्षिका ने हिंदी को संस्कृति और पहचान की अभिव्यक्ति बताया। सभा का समापन हिंदी के सम्मान के साथ हुआ।

हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा

ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयनका स्कूल में शुक्रवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित सुंदर विचारों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए I सभा में विद्यार्थियों द्वारा कविता-पाठ, भाषण एवं हिंदी भाषा पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। एक शिक्षिका ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और पहचान की अभिव्यक्ति है। सभा का समापन हिंदी भाषा के सम्मान एवं उसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेते हुए किया गया। यह विशेष सभा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आनंदपूर्ण अनुभव रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा