हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जरूरी है जन समर्थन
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जरूरी है जन समर्थन हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जरूरी है जन समर्थन हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जरूरी है ज

कटिहार। भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला कार्यालय में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अरविंद पटेल ने की।
हिंदी को जनभाषा बनाने की आवश्यकता
अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा एवं जनभाषा बनाने के लिए जन समर्थन की जरूरत है। 1949 को राष्ट्रभाषा संबंधी संवैधानिक उपबंध संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर को पारित किया। इसी उपलक्ष्य में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। कहा कि ऐसे माहौल की आवश्यकता है जब न्यायालय, कार्यपालिका और विधायिका में हिंदी का उपयोग प्रमुखता से हो। आज पूरा देश द्विभाषी होने के लिए अभिशप्त है। हिंदी का मुद्दा किसी भी राजनीतिक दलों के एजेंडा में शामिल नहीं हुआ है। वर्षों बाद भी हम अंग्रेजी के मोह को नहीं छोड़ पाए हैं। एशिया महादेश में कई देश बिना विदेशी भाषा का सहारा लिए विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में विकास कर रहे हैं।चीन और जापान इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।
हिंदी को आमजनों की भाषा बनाया जाए
उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं जनभाषा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। हिंदी विश्व की तीसरी लोकप्रिय भाषा है। वरीय अधिवक्ता राजेंद्र मिश्र, श्याम देव राय, रामविलास पासवान, सामाजिक नेता दिलीप मंडल, रमाकांत राय ने भी हिंदी को आमजनों की भाषा बनाने पर बल दिया।


