हिंदी दिवस पर स्कूल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कुंडा के एसबीबी चिल्ड्रेन स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें प्रोजेक्ट और लेखन प्रतियोगिता शामिल थीं। पीस हाउस ने पहला, डिफेंस हाउस ने दूसरा और प्रॉस्पेरिटी हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों का प्रबंधक और प्रिसिंपल ने उत्साहवर्धन किया।

कुंडा, संवाददाता। निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय के सूल की पंक्तियों के साथ एसबीबी चिल्ड्रेन स्कूल कुंडा में सोमवार को हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट, लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें पीस हाउस पहले, डिफेंस हाउस दूसरे, प्रॉस्पेरिटी हाउस तीसरे, यूनिटी हाउस चौथे स्थान पर रहे। प्रबंधक डीके राही, प्रिसिंपल विजय भान ने विजेता हाउस के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जोया, दिवाकर, रुति, मिथलेश, सफाक, आसफिया, गीता, राजू आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता


