हिंदी दिवसः प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 26 कर्मचारियों ने लिया भाग
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल कार्यालय में सोमवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 26 कर्मचारियों ने भाग लिया। विजेताओं को 23 सितम्बर को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

वाराणसी, हिटी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल कार्यालय में सोमवार को राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों एवं स्टेशनों के 26 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक राजभाषा पखवाड़ा के समापन पर 23 सितम्बर को पुरस्कृत करेंगे।
ये भी पढ़ें:हिंदी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम


