हिंदी दिवस पर बच्चों ने बनाई दीवार पत्रिका
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
रानीखेत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटिलाधुरा में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए 'दीवार पत्रिका' का प्रकाशन किया और बाल अखबार 'माटिला जागरण' का विमोचन किया। प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

रानीखेत। मातृभाषा और राजभाषा हिंदी के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी में इसके जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक विद्यालय माटिलाधुरा में हिंदी दिवस मनाया गया। बच्चों की रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक सोच और सुंदर लिखावट से सजी एक विशेष 'दीवार पत्रिका' का प्रकाशन किया। बाल अखबार माटिला जागरण' का विमोचन किया। यहां प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी आदि थे।
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता


