हिंडाल्को ने अधिग्रहण योजना रद्द की
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की एलुकैम कंपनी के 12.5 करोड़ डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना को रद्द कर दिया है। सौदे में लगातार हो रही देरी के कारण दोनों कंपनियों ने संबंधी इक्विटी खरीद समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया।

नई दिल्ली। आदित्य बिड़ला समूह की धातु क्षेत्र की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सौदे को पूरा करने में लगातार हो रही देरी के बीच अमेरिका स्थित एलुकैम कंपनीज इंक के 12.5 करोड़ डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना रद्द कर दी है। कंपनी ने बताया कि हिंडाल्को और अमेरिका स्थित कंपनी ने एलुकैम तथा उसके विशेष कैल्साइंड और टेब्यूलर एल्युमिना कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए किए गए इक्विटी खरीद समझौते को संयुक्त रूप से समाप्त करने का फैसला किया है।


