ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहमे बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, कर्नाटक में राहुल गांधी पर भी बरसे हिमंत बिस्वा

हमे बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, कर्नाटक में राहुल गांधी पर भी बरसे हिमंत बिस्वा

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर भारत को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, वह कभी भी पीएम नहीं बन सकते हैं।

हमे बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, कर्नाटक में राहुल गांधी पर भी बरसे हिमंत बिस्वा
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Mar 2023 07:41 AM
ऐप पर पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लंदन के भाषण में अपनी टिप्पणियों में कथित रूप से भारत को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, वह कभी भी पीएम प्रधान मंत्री नहीं बन सकते।

चुनावी राज्य कर्नाटक के कनकगिरी में एक 'विजय संकल्प' रैली में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'हमें यहां भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना है। हमें अब बाबरी मस्जिद नहीं चाहिए, हमें राम जन्मभूमि चाहिए। राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनसे चाहता हूं कि 'जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।

सरमा के कर्नाटक में रैली के दौरान राहुल गांधी के बयान को आड़े हाथों लेने से पहले संसद में भी सत्र के दौरान काफी हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी पर विदेश धरती में देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी समेत कई भाजपा नेताओं ने उसने सदन में माफी की मांग की।

उधर, भाजपा के राहुल गांधी के बयान को मुद्दा बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी अडानी हिंडनबर्ग मामले को और खींच सकती है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देश के कई हिस्सों में राज्यपाल कार्यालय तक मार्च निकाला। पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक जेपीसी की मांग स्वीकार नहीं की जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे और ऐसी स्थिति में संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से होना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन बिना किसी कामकाज के स्थगित कर दिया गया था। हंगामेदार दृश्यों के बाद और सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों दोनों द्वारा जोरदार नारेबाजी के बीच बार-बार व्यवधान उत्पन्न हुआ। आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े