मोदी के पास सनातन शक्ति, कोई बाल बांका नहीं कर सकता: सरमा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में असोम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को रोकना संभव नहीं है क्योंकि उन पर करोड़ों मातृशक्ति का आशीर्वाद है। उन्होंने भाजपा के 50 साल तक सत्ता में रहने की बात की और युवाओं को मोदी के साथ खड़ा होने का आह्वान किया।

मोदी के पास सनातन शक्ति, कोई बाल बांका नहीं कर सकता: सरमा

वाराणसी, विशेष संवाददाता। असोम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को रोहनिया की जनसभा में कहा, कुछ लोग सोचते हैं कि वे नरेन्द्र मोदी को रोक सकते हैं जबकि, मोदी पर करोड़ों मातृशक्ति का आशीर्वाद है। मोदी के पास सनातन भारत का साथ है। इसलिए कोई उनका बाल बांका भी नहीं कर सकता है। सरमा ने कहा कि भाजपा अगले 50 साल तक सत्ता में रहेगी। युवाओं का आह्वान किया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा होना होगा। संबोधन की शुरुआत में हेमंता सरमा ने कहा, वह मां कामाख्या की धरती से बाबा विश्वनाथ की धरती को प्रणाम करने आए हैं। बोले, वर्ष 2001 में गुजरात गंभीर संकट से गुजर रहा था। उस समय भाजपा को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता थी, जो गुजरात को संकट से बाहर निकाल सके और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा सके। पार्टी ने नरेंद्र मोदी को जिम्मेदारी दी। एक व्यक्ति के नेतृत्व में गुजरात का परिवर्तन हुआ। आगे वही परिवर्तन पूरे देश की विकास यात्रा का आधार बना。

मोदी का जीवन प्रेरित करता है : पंकज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यात्रा में शामिल युवाओं, कार्यकर्ताओं के साहस और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन हम कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यकर्ताओं ने आदर्श स्थापित किया : डॉ. हेमांग

वडोदरा के सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने कहा कि बाइक सेवा यात्रा के जरिए युवा कार्यकर्ताओं ने देश के सामने आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने 19,719 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 10 राज्यों के 146 जिलों में सेवा कार्य किया। इस दौरान 783 कार्यक्रम और 266 स्वच्छता अभियान हुए। 8,500 से अधिक पौधे लगाए गए। 20,187 से अधिक लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क किया गया और 173 ग्राम सभाएं हुईं।

कांग्रेस-सपा के राज में पहले पन्ने पर होती थीं भ्रष्टाचार की खबरें: हंसराज

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश और सपा के राज में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की खबरें अखबारों के पहले पन्ने पर होती थीं। आज देश और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आर्थिक क्षेत्र, परिवहन, रोजगार और कानून व्यवस्था में बदलाव आया है।

सीएम ने भेंट की विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को गुलाबी मीनाकारी से बनी विश्वनाथ मंदिर की प्रति कृति तथा अंगवस्त्रम भेंट किया। सभा का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने किया।

अधिक प्रश्न

✦हिमंता बिस्वा सरमा ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बात की?−
हिमंता बिस्वा सरमा असोम के मुख्यमंत्री हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोदी के पास सनातन शक्ति, कोई बाल बांका नहीं कर सकता: सरमा