चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे राहुल गांधी तो होगा चमत्कार: हिमंत बिस्वा

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के आंदोलन को तमाशा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़ी संख्या में देशवासी खड़े हैं और सरकार विपक्ष के आरोपों या ब्लैकमेल की कोशिशों से डरने वाली नहीं है। हरिद्वार में उन्होंने नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना की और राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे राहुल गांधी तो होगा चमत्कार: हिमंत बिस्वा

हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के आंदोलन पर निशाना साधते हुए इसे तमाशा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री के साथ है। सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है और न ही ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। राहुल गांधी के राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश के राष्ट्रपति हैं और उनसे कोई भी मिल सकता है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी हर दिन हजारों लोग जाते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब राहुल गांधी चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे, तब उनसे पूछना कि उन्होंने कोई चमत्कार किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी पर टिप्पणी

हिमंत बिस्वा सरमा ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। आज उन लोगों की बात होनी चाहिए जो खुद को युवा शक्ति कहते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को कॉकरोच बताने वालों के बारे में चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है।

आंदोलन और विपक्ष पर निशाना

दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग ही आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होगा। उन्होंने भाजपा की असम और पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में जीत का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष की घेराबंदी से सरकार डरने वाली नहीं है।

नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति होती है। इस बार भी उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चल रहे विपक्ष के आंदोलन को क्या कहा?−
उन्होंने विपक्ष के आंदोलन को तमाशा बताया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे राहुल गांधी तो होगा चमत्कार: हिमंत बिस्वा