हिमांशु हत्याकांड में आरोपी के जमानत अर्जी पर हुई बहस
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार के पास हिमांशु सिंह की हत्या के आरोपी राघवेंद्र की जमानत अर्जी पर अदालत में बहस हुई। अधिवक्ता आनंद झा ने जमानत अर्जी दी है, जो पुलिस बल पर हमले के मामले में लंबित है। यह घटना 27 जून की रात की है, जब हिमांशु सिंह की चाकू से हत्या की गई थी।

जमशेदपुर। बिष्टुपुर डीडी बार के पास हिमांशु सिंह की हत्या करने के आरोपी राघवेंद्र की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सीजेएम की अदालत में अधिवक्ता आनंद झा ने बहस की। अधिवक्ता द्वारा राघवेंद्र के खिलाफ लंबित पुलिस बल पर हमला के मामले में जमानत अर्जी दी गई थी। राघवेंद्र समेत 7 के खिलाफ कांस्टेबल के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था। 27 जून की रात अपराधियों ने चाकू से मारकर हिमांशु सिंह की पुलिस के सामने हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें:पुलिस पर हमला केस में दिया जमानत अर्जी


