हिमालय के संरक्षण को सबको निभानी होगी जिम्मेदारी
हिमालय बचाओ अभियान में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। फार्मासिस्टों, नर्सिंग अधिकारियों और छात्रों ने प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने की शपथ ली। वक्ताओं ने हिमालय की सेहत के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान से सैकड़ों लोग जुड़े। बुधवार को फार्मासिस्टों से लेकर नर्सिग अधिकारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा ली। वक्ताओं ने कहा कि हिमालय की सेहत को दुरुस्त करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग पर पूर्णतया रोक लगानी होगी। प्लास्टिक ही हिमालय को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण पर भी जोर दिया। नगर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस अधिकारी ने कर्मचारियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कहा कि सालों से अखबार हिमालय की बिगड़ती सेहत के कारण उत्पन्न हो रहे खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है।
कहा कि हिमालय को बचाने के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे। हमारा दायित्व है कि हम इसके सरंक्षण के लिए आगे आएं। हम आपने आसपास को स्वच्छ रखेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे।


