ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशHimachal Pradesh Snowfall 2019: रोहतांग पास में बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे बंद

Himachal Pradesh Snowfall 2019: रोहतांग पास में बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में मनाली-केलांग राजमार्ग पर हिमपात के बाद रविवार को रोहतांग पास को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रोहतांग पास में करीब छह इंच...

Himachal Pradesh Snowfall 2019: रोहतांग पास में बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे बंद
एजेंसी, शिमला।Thu, 28 Nov 2019 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मनाली-केलांग राजमार्ग पर हिमपात के बाद रविवार को रोहतांग पास को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रोहतांग पास में करीब छह इंच हिमपात दर्ज किया गया। करीब 3,980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पास कुल्लू जिले में मनाली से करीब 51 किलोमीटर दूर है। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति घाटी का द्वार है।

उत्तराखंड स्थित मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी हुई। इससे मिलम क्षेत्र में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने से राकस ताल का पानी जम गया है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान लुढ़ककर 17 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें