मोड़ पर झाड़ियों का कब्जा, हादसे का बढ़ा खतरा
असम हाईवे पर सड़क किनारे की घनी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई हैं। मोड़ के पास झाड़ियों के कारण वाहनों की दृश्यता घट गई है, जिससे सड़क पर हादसे का जोखिम बढ़ गया है। फिर भी, संबंधित विभाग द्वारा इनकी कटाई नहीं की जा रही है।
असम हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी बड़ी-बड़ी झाड़ियां वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। हाईवे के घुमावदार हिस्से में झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में मोड़ पर अचानक वाहन सामने आ जाने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। सड़क किनारे झाड़ियों की वजह से हाईवे की दृश्यता प्रभावित होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इनकी कटाई-छंटाई नहीं कराई जा रही है। हाईवे के दोनों ओर सड़क किनारे घनी झाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं। खासकर मोड़ वाले हिस्से में झाड़ियों का फैलाव इतना अधिक है कि वाहन चालकों को सामने की सड़क का पर्याप्त हिस्सा नजर नहीं आता।
मोड़ काटते समय सामने से आने वाले वाहन का पता देर से चलने के कारण चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन को किनारे करने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मोड़ पर दृश्यता कम होना दुर्घटना की आशंका बढ गई है।


