22 जुलाई को जारी होगी यूजी की मेरिट सूची

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

-उच्चतर शिक्षा विभाग ने चौथी बार जारी किया दाखिले का कार्यक्रम------------ फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। उच्चतर

22 जुलाई को जारी होगी यूजी की मेरिट सूची

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले का संशोधित कार्यक्रम चौथी बार जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी। पहली मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के पास फीस भुगतान के लिए 27 जुलाई तक का समय रहेगा। वहीं दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई तक जारी रहेगी। कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से आरंभ होगा। इस बार कॉलेजों में दाखिले के प्रति अपेक्षाकृत कम रुचि रहने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग लगातार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सात मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। प्रारंभ में 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अपेक्षा से कम आवेदन आने के कारण विभाग ने इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया। इसके बाद भी आवेदन संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हुई। तीसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून की गई और अब इसे बढ़ाकर 12 जुलाई कर दिया गया है। चार बार अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के कारण विभाग को पूरा दाखिला कार्यक्रम नए सिरे से तैयार करना पड़ा। अब पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी。

आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया

---------

13 जुलाई तक आवेदन पत्र में कर सकेंगे संशोधन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने के बाद छात्र ओटीपी के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। संशोधन की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी। विभाग 14 जुलाई को उन विद्यार्थियों की सूची जारी करेगा, जिनके आवेदन पत्र में कोई कमी होगी। इसके बाद नौ से 18 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा विद्यार्थी अपने आवेदन की कमियों को दूर कर सकेंगे। 21 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 22 जुलाई को मुख्य मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची में शामिल विद्यार्थी 23 से 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे。

दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया

-------

28 जुलाई से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी

उच्चतर शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। पहले दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अगले दिन, यानी 29 जुलाई को दूसरी मुख्य मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी तीन अगस्त तक फीस का भुगतान कर सकेंगे।

रिक्त सीटों की भर्तियाँ

---------

रिक्त सीटें फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी

दो मेरिट सूचियां जारी होने के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें रिक्त रहती हैं, तो उन्हें ओपन फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग चार अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। पांच अगस्त को दाखिला पोर्टल एक दिन के लिए खोला जाएगा, ताकि छात्र उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार अपने विकल्पों में बदलाव कर सकें। इसके बाद छात्र छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे। इस अवधि में कॉलेज प्रबंधन प्रतिदिन मेरिट सूची जारी करेगा और चयनित विद्यार्थियों को उसी दिन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 13 से 19 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के अतिरिक्त प्रतिदिन 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क जमा कर दाखिला ले सकेंगे।

नया कार्यक्रम जारी

--------------

उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। उसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। छात्रों से अनुरोध है कि वे सभी निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें। पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी।

-रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहली मेरिट सूची कब जारी होगी?
पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें