स्नातक एवं स्नातकोत्तर में दाखिला शुरू
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक के प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की है। 22 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। द्वितीय, तृतीय, एवं चतुर्थ वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें छात्रों को 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क दाखिला लेने की अनुमति है। एंटी रैगिंग शपथ-पत्र भी अनिवार्य है।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब छात्रों को 22 जुलाई का इंतजार है। इस बी उच्चतर शिक्षा विभाग स्नातक एवं स्नातकोत्तर के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत छात्र 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क का भुगतान कर दाखिला ले सकेंगे। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने 12 जुलाई को स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के आवेदन प्रक्रिया संपन्न की है। इसके तहत जिले के 10 राजकीय, निजी महाविद्यालयों की करीब 10 हजार सीट पर दाखिले के लिए करीब 22 हजार आवेदन आवेदन आए हैं। मेरिट सूची जारी होने से पूर्व उच्चतर शिक्षा विभाग ने अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके छात्रों को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। बता दें कि राजकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस भुगतान करनी होगी, जबकि स्वपोषित एवं एडेड महाविद्यालयों में ऑफलाइन फीस जमा की जाएगी। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं.
25 जुलाई से देना होगा विलंब शुल्क
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी दाखिला प्रक्रिया निर्देश के अनुसार 25 जुलाई से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। छात्र 31 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके दाखिला पा सकेंगे। इसके बाद एक से सात अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माने का भुगतान करके दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे.
एंटी रैगिंग शपथ-पत्र अनिवार्य
सर्वोच्च न्यायालय तथा यूजीसी एवं एआईसीटीई के नियमों के अनुसार सभी प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग (शपथ-पत्र) जमा करना अनिवार्य है। बता दें कि इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने www.antiragging.in पर एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग ऑनलाइन तैयार करनी होगी तथा उसे ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना होगा.
प्रवेश संबंधी सहायता के लिए संपर्क करें
विद्यार्थियों को प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001802133 या admissions@highereduhry.ac.in ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं.


