हाईटेंशन तार टूटा, स्टील एक्सप्रेस चंदरेखा ओवरब्रिज पर दो घंटे तक रुकी रही
स्टील एक्सप्रेस चंदरेखा ओवरब्रिज पर दो घंटा तक रुकी रही, बड़ा हादसा टला 0 यात्रा तार टूटा, स्टील एक्सप्रेस चंदरेखा ओवरब्रिज पर रुकी, कोई हताहत नहीं

रविवार की सुबह चंद्ररेखा ओवरब्रिज के पास हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। इससे टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को करीब 2 घंटे तक स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर ही को रोकना पड़ा। गनीमत रही इस दौरान किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटी। प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार सुबह करीब 6.45 बजे स्टील एक्सप्रेस चंद्ररेखा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। उसके बाद चिंगारी उठी, हल्का धुआं भी हुआ। पावर सप्लाई बाधित होने से ट्रेन वहीं रुक गई। सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ से टीआरडी टीम पहुंची। टीम ने तार की मरम्मत की। इसके बाद बिजली सप्लाई हुई और 8.45 बजे ट्रेन घाटशिला की ओर रवाना हुई।
ट्रेन रुकने से सैकड़ों यात्री परेशान हो गये। कई यात्री बैग लेकर पैदल ही ओवरब्रिज से नीचे उतरकर गंतव्य की ओर चले गए, तो कई पटरी पकड़कर गालूडीह स्टेशन पहुंचे। सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षार्थियों को हुई। क्योंकि झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा देने के लिए दर्जनों छात्र-छात्राएं घाटशिला और गालूडीह में परीक्षा केंद्र आने वाले थे। उनका पहला परीक्षा 8.30 से होने वाली थी। ट्रेन के लेट होने के कारण कई छात्रों ने ऑटो और निजी गाड़ी भाड़ा कर समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर पेपर दिया। ट्रेन के भरोसे रहते तो ट्रेन पर सवार सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा छूट जाते। इस संबंध में रेलवे के एक कर्मचारी ने बताया कि कि रेलवे का ट्रैक्शन सब स्टेशन होता है, जब कभी कोई इस तरह की घटना होती है तो सर्किट ब्रेकर के चलते चंद सेकेंड में पावर डेड हो जाता है और विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है।


