कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम समेत पांच जख्मी

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छह माह की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम समेत पांच जख्मी

नवाबगंज, संवाददाता। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में छह माह की मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गौरिया गांव के रहने वाले सुरेश यादव (30) अपनी पत्नी पप्पी यादव, तीन वर्षीय बेटी कीर्ति और शिल्पी देवी पत्नी राजितराम तथा छह माह की काव्या को बाइक से इलाज के लिए गोंडा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। परसापुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से भिड़ गई।

हादसे में बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।