पांचवीं प्रेगनेंसी ने बढ़ाया जोखिम, हायर सेंटर रेफर हो रहीं 15 प्रतिशत गर्भवतियां

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

गर्भावस्था के दौरान जोखिम बढ़ने का एक बड़ा कारण चार बार से अधिक प्रेगनेंसी है। प्रदेश में 7734 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें से 1117 महिलाएं उच्च चिकित्सा केंद्र भेजी गईं। प्रसव के दौरान जटिलताओं की आशंका के कारण नियमित निगरानी और समय पर उपचार की जरूरत है।

पांचवीं प्रेगनेंसी ने बढ़ाया जोखिम, हायर सेंटर रेफर हो रहीं 15 प्रतिशत गर्भवतियां

गर्भावस्था के दौरान जोखिम बढ़ने का एक बड़ा कारण है चार बार से अधिक प्रेगनेंसी। पांचवीं या अधिक बार गर्भधारण से जच्चा-बच्चा, दोनों के लिए कई तरह की जटिलताएं बढ़ सकती हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग के दौरान पांच या इससे अधिक बार गर्भवती होने वाली 7734 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में शामिल किया गया है। इनमें 1117 गर्भवतियों का चिकित्सकीय प्रबंधन कठिन होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। आंकड़ों से साफ है कि ऐसी गर्भवतियों में करीब 15 प्रतिशत को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की जरूरत पड़ रही है।

जटिलताओं का जोखिम

पांचवीं या इससे अधिक गर्भावस्था वाली महिलाओं में प्रसव के दौरान जटिलताओं की आशंका बढ़ सकती है। इनमें प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव, एनीमिया, उच्च रक्तचाप और अन्य जटिलताओं का जोखिम हो सकता है। इसलिए ऐसी गर्भवतियों की पहचान कर नियमित निगरानी और समय से उपचार की जरूरत होती है। प्रदेश में सबसे अधिक सीतापुर जिले में 902 ऐसी गर्भवतियों को हाई रिस्क श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके बाद मेरठ में 665, लखनऊ में 510, मुरादाबाद में 401 और अलीगढ़ में 258 गर्भवतियां चिह्नित की गईं। स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर आगे की निगरानी और उपचार किया गया।

हायर सेंटर का संदर्भ

1117 को भेजना पड़ा हायर सेंटर : प्रदेश में चिन्हित 7734 गर्भवतियों में 1117 की स्थिति ऐसी रही, जिसमें चिकित्सकीय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण था। इन्हें बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार हाई रिस्क गर्भावस्था की समय से पहचान होने पर जटिलताओं को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

बरेली मंडल में स्थिति

बरेली मंडल में भी मामले : मंडल के जिलों में बरेली में 23, बदायूं में 53, शाहजहाँपुर में 52 और पीलीभीत में 25 गर्भवतियां पांच या इससे अधिक बार गर्भवती होने के कारण हाई रिस्क प्रेगनेंसी में शामिल की गईं। स्वास्थ्य विभाग इन महिलाओं की नियमित जांच और प्रसव की सुरक्षित व्यवस्था पर जोर दे रहा है।

हाई रिस्क प्रेगनेंसी क्या है

क्या है हाई रिस्क प्रेगनेंसी : वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति अग्रवाल ने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी में ऐसी गर्भावस्था को शामिल किया जाता है, जिसमें मां या बच्चे के स्वास्थ्य को सामान्य गर्भावस्था की तुलना में अधिक खतरा रहता है। बार-बार गर्भधारण इसके संभावित कारणों में शामिल है। ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है।

प्रश्नोत्तर

✦हाई रिस्क प्रेगनेंसी में कितनी महिलाओं को शामिल किया गया?−
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग के दौरान पांच या इससे अधिक बार गर्भवती होने वाली 7734 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में शामिल किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांचवीं प्रेगनेंसी ने बढ़ाया जोखिम, हायर सेंटर रेफर हो रहीं 15 प्रतिशत गर्भवतियां