अफीम की खेती और अवैध शराब पर सख्ती, डीसी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

सरायकेला में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों, अफीम की खेती और शराब तस्करी के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण पर चर्चा की गई। अधिकारियों को कार्रवाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

अफीम की खेती और अवैध शराब पर सख्ती, डीसी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

सरायकेला। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, अफीम की खेती और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पूर्व में अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्पाद अधीक्षक को अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने और ढाबों, हाट-बाजारों, होटलों व रेस्टोरेंट में अवैध बिक्री की जांच करने को कहा गया।

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, नशे के नेटवर्क की पहचान करने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए नियमित ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाने को कहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअफीम की खेती और अवैध शराब पर सख्ती, डीसी ने दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश