शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को बनी कमेटी

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया में, शिक्षा विभाग ने विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की सेवा निरंतरता, वेतन संरक्षण, प्रोन्नति और वरीयता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 9 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति एक महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को बनी कमेटी

बेतिया, बेका। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की सेवा निरंतरता, वेतन संरक्षण,प्रोन्नति और आपसी वरीयता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने 9 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इसके अध्यक्ष निदेशक प्राथमिक शिक्षा बनाए गए हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग के तहत कई संवर्गों में शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें स्थानीय निकाय शिक्षक, विशिष्ठ शिक्षक, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापक,प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हैं।​अलग-अलग संवर्गों के शिक्षकों का एक से दूसरे संवर्ग में नियोजन या नियुक्ति होने पर वेतन विसंगति,सेवा की निरंतरता,प्रोन्नति और आपसी वरीयता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

इसके अलावे प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक का चयन करने के लिए भी शिक्षकों की आपसी वरिष्ठता तय करना आवश्यक हो गया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार इस संबंध में मांग की जा रही थी। इसके बाद इन सभी पेचीदा मामलों के स्थायी समाधान और निष्पक्ष नीति तैयार करने के उद्देश्य से विभाग ने यह समिति गठित की है। यह समिति एक माह के भीतर अपना विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को सौंपेगी,इसके बाद समीक्षा कर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों की समस्याओं के समाधान को बनी कमेटी