अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हाईकोर्ट में होगा विशेष योग कार्यक्रम
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कार्

नैनीताल। हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कार्यालय ज्ञापन जारी करते हुए, न्यायिक स्टाफ, हाईकोर्ट बार के सदस्यों, कोर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत एडवोकेट जनरल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। योग कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक हाईकोर्ट परिसर स्थित मुख्य न्यायाधीश ब्लॉक के भूतल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी ज्ञापन में कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से सफेद टी-शर्ट पहनकर आने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें:पीएसी जवानों ने किया योगाभ्यास
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


