हाईकोर्ट से ओंकार की जमानत याचिका खारिज

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में गोविंद शर्मा हत्या मामले में अभियुक्त कुमार रणंजय ओंकार की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। पहले ट्रायल कोर्ट ने भी जमानत अस्वीकृत की थी। मामले की जांच में नगर थाना के थानाध्यक्ष ने चार्जशीट दाखिल की थी। गोविंद शर्मा की हत्या 31 मई की रात एक अपार्टमेंट में की गई थी।

हाईकोर्ट से ओंकार की जमानत याचिका खारिज

मुजफ्फरपुर, हिप्र। गोविंद शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद कुमार रणंजय ओंकार की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। इससे पहले ट्रायल कोर्ट से उसकी जमानत अर्जी खारिज की गई थी। इसके बाद उसकी ओर से हाईकोर्ट में अपील की गई थी। मामले की जांच के बाद नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने ओंकार सहित तीन आरोपितों के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं, आईओ की अर्जी पर आरोपित पटना की डॉ. जैमसिन परवीन सहित दो आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी हो चुका है। मालूम हो कि 31 मई की रात नगर थाना के छोटी कल्याणी चौक के निकट एक अपार्टमेंट में गोविंद शर्मा की गोली मार हत्या कर दी गई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईकोर्ट से ओंकार की जमानत याचिका खारिज