44 आउटसोर्सिंग कर्मियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद हाईकोर्ट ने धनबाद मेडिकल कॉलेज के 44 आउटसोर्सिंग कर्मियों को राहत दी है। ये कर्मी पिछले 10 वर्षों से सेवा में हैं और नियमितीकरण तथा समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब-तलब किया और कर्मचारियों की सेवा को सुरक्षित रखने का आदेश दिया।

44 आउटसोर्सिंग कर्मियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट ने धनबाद मेडिकल कॉलेज के 44 आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ी राहत दी है। बीते 10 वर्षों से अस्पताल के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों ने नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दो रिट याचिकाएं दायर की थीं। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। साथ ही याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत देते हुए निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना किसी कर्मचारी को सेवा से नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा उनके वेतन और अन्य सेवा लाभों पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाला जाएगा।

याचिकाकर्ताओं में उमेश महतो, काजल चंद नाग, रोशन कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।