सुजाता होटल के खिलाफ आरोप तय करने पर हाईकोर्ट की रोक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

:::::आईआरसीटीसी मामला::: -होटल ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

सुजाता होटल के खिलाफ आरोप तय करने पर हाईकोर्ट की रोक

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हाईकोर्ट ने आईआरसीटीसी के दो होटलों को ठेका देने में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने सोमवार को कंपनी की याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस अंतरिम राहत का लाभ मामले के अन्य आरोपियों को नहीं मिलेगा。

यह है मामला

सुजाता होटल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के 10 सितंबर के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कंपनी का कहना है कि उसके खिलाफ पीएमएलए की धारा तीन के तहत अपराध बनाने वाला कोई स्वतंत्र कृत्य नहीं बताया गया। कंपनी ने यह भी दलील दी कि पटना की विवादित जमीन न तो उसके स्वामित्व में थी और न ही उसने उसे बेचा था। संबंधित बिक्री दस्तावेजों में भी कंपनी पक्षकार नहीं थी। कंपनी के मुताबिक, निचली अदालत ने जमीन की खरीद को लेकर अपने ही निष्कर्षों की अनदेखी की। जमीन की बिक्री 25 फरवरी 2005 को हुई थी, जबकि आईआरसीटीसी होटल ठेकों में कथित अनियमितताएं वर्ष 2006 की हैं।

सीबीआई का मामला

सीबीआई के मूल मामले में आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रांची और पुरी के बीएनआर होटलों के संचालन संबंधी ठेकों की शर्तों में बदलाव कर सुजाता होटल को फायदा पहुंचाया गया। ईडी का आरोप है कि इसके बदले पटना की कीमती जमीन कम कीमत पर डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित की गई। बाद में कंपनी के शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को मामूली कीमत पर दिए गए। ये आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हाईकोर्ट ने सुजाता होटल के खिलाफ क्या निर्णय लिया?−
हाईकोर्ट ने सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश पर रोक लगा दी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुजाता होटल के खिलाफ आरोप तय करने पर हाईकोर्ट की रोक