पीएमएलए केस में नहीं मिलेगी पुरानी राहत: हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति को मुख्य अपराध की प्राथमिकी से मिली सुरक्षा धनशोधन मामलों में लागू नहीं होती। अदालत ने राम सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की और आर्थिक अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता बताई।

पीएमएलए केस में नहीं मिलेगी पुरानी राहत: हाईकोर्ट

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति को मूल या मुख्य अपराध की प्राथमिकी में गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा का मतलब यह नहीं है कि उसे धनशोधन के अलग मामले में भी वही संरक्षण मिल जाएगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामला अलग और स्वतंत्र कार्यवाही है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े कारोबारी राम सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।न्यायमूर्ति मधु जैन की पीठ ने कहा कि मुख्य अपराध की प्राथमिकी में मिली सुरक्षा उसी मुकदमे के संदर्भ में है। इसे अपने आप पीएमएलए के तहत चल रही अलग कार्यवाही तक बढ़ाया नहीं जा सकता।

अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराध एक अलग श्रेणी के अपराध हैं और जमानत की मांग पर विचार करते समय इनके मामले में अलग दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत होती है। अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में जमानत पर विचार करते समय गंभीर दृष्टिकोण अपनाने पर लगातार जोर देता रहा है। कारोबारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएमएलए केस में नहीं मिलेगी पुरानी राहत: हाईकोर्ट