युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग
हिन्दुस्तान, रुडकी
एक युवक ने गंगनहर में आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन मोनू जलवीर ने coragem दिखाते हुए उसे बचा लिया। युवक सत्यम शर्मा घरेलू कलह के कारण रुड़की आया था और सोलानी पार्क के पास कूद गया था। पुलिस ने बताया कि उसे सुरक्षित उसके परिवार के पास लौटा दिया गया है।

एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान युवक को डूबता देख मोनू जलवीर ने भी छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, सत्यम शर्मा निवासी रेलवे स्टेशन रोड, लक्सर घरेलू कलह के चलते गुरुवार को रुड़की पहुंचा था। इस दौरान युवक ने सोलानी पार्क के पास गंगनहर में छलांग लगा दी थी। जिसे मोनू जलवीर ने बचा लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

