घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने पर पुलिसकर्मियों को डीजी ने दिया प्रशस्तिपत्र
28 अगस्त 2026 को पीआरवी 6950 के कमांडर कमर अब्बास और पायलट पूरनलाल ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। उनकी मानवीय संवेदनशीलता की प्रशंसा की गई है और उन्हें यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

पीलीभीत। जनपद में संचालित पीआरवी 6950 पर तैनात कमांडर कमर अब्बास और पायलट पूरनलाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय कार्य किया। 28 अगस्त 2026 को डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई है। इस सराहनीय कार्य के लिए यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ की ओर से दोनों को प्रशस्ति दिया गया। पुलिस महानिदेशक यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ विनोद कुमार सिंह ने कमांडर कमर अब्बास और पायलट पूरनलाल द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की।
दोनों पुलिसकर्मियों को 29 अगस्त को पुलिस महानिदेशक अप 112 की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। उन्हें पीआरबी ऑफ़ द डे के रूप में सम्मानित किया गया।


