दुल्हिन मंदिर और कमर अली सुल्तान दरगाह में बढ़ेगी सुविधा

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

दुल्हिन मंदिर और कमर अली सुल्तान दरगाह में बढ़ेगी सुविधा शेरघाटी में ऐतिहासिक धरोहरों का होगा काया पलट महिला संस्कृति अधिकारी ने किया स्थलों का न

दुल्हिन मंदिर और कमर अली सुल्तान दरगाह में बढ़ेगी सुविधा

शेरघाटी में ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व के स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की कार्रवाई शुरू हुई है बुधवार को जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला ने स्थानीय अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के दुल्हिन मंदिर और कमरअली सुल्तान की 400 साल पुरानी दरगाह का मुआयना किया है।अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर उसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके इतिहास, निर्माण और वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। यही प्रक्रिया हमजापुर में स्थित कमर अली सुल्तान दरगाह पर भी दोहराई गई। दरगाह कमेटी के सचिव फिरोज आलम ने बताया की महिला अधिकारी को इस दरगाह से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई गई।

भाजपा के गया (पश्चिमी) जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह ने बताया कि हाल ही में शेरघाटी दौरे पर आए कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए एक मांग पत्र में स्थानीय सांस्कृतिक-धार्मिक महत्व के धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग की गई थी। इसी के बाद यह कोशिश शुरू हुई है। मौके पर अशोक लाल, मुरारी प्रसाद सिंहा, राजीव गोयल, सत्यम कुमार, शशि सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।