जामिरा पहुंचा 15 हाथियों का दल, किसान चिंतित
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया जंगल से 15 हाथियों का एक दल जामिरा पहुंच गया है। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, क्योंकि हाथी धान के खेतों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि हाथियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे, ताकि जान-माल का नुकसान न हो।

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया जंगल से 15 हाथियों का एक दल विगत रात बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत के जामिरा पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सभी हाथी जामिरा पहाड़ पर स्थित जंगल में हैं। हाथियों के आने के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र के किसान भी चिंतित हैं। क्योंकि जंगली हाथी खेतों में खड़े धान के पौधों को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकल कर धान के खेतों में उतर आते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग इन हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए।
ताकि जान और माल का नुकसान नहीं हो। हाथियों के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं।

