जिले में बढ़ रहे हेपेटाइटिस बी पीड़ित, एक माह में छह मिले पॉजिटिव
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हेपेटाइटिस बी का टीका नही लगवाना लोगों पर भारी पड़

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हेपेटाइटिस बी का टीका नही लगवाना लोगों पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में लोग इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी जांच में एक माह में छह हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव मिले हैं। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। समय से टीकाकरण का निर्देश दिया है। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में सितंबर में 770 संभावित हेपेटाइटिस बी के मरीजों ने जांच कराया है। इनमें छह पीड़ितों में बीमारी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट में हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव मिलने पर डाक्टरों ने इन पीड़ितों को टीकाकरण कराने के साथ ही नियमित दवा लेने की सलाह दी है.
क्या है हेपेटाइटिस बी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजीव यादव ने बताया कि हेपेटाइटिस बी एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो सीधे लिवर (यकृत) पर हमला करता है। लिवर में सूजन व क्षति का कारण बनता है। संक्रमण दो प्रकार का होता है। एक्यूट अल्पकालिक सक्रमक है,जो छह माह से कम समय तक रहता है। स्वस्थ व्यक्ति बिना इलाज कराए ठीक हो जाते हैं। लेकिन क्रोनिक संक्रमण दीर्घकालिक है। जो छह माह से अधिक समय तक रहता है। इसमें लिवर का सिकुड़ना या खराब हो जाता है। इतना ही नहिं यह लिवर कैंसरका कारण बन सकता है.
हेपेटाइटिस बी के लक्षण
* अत्यधिक थकान और कमजोरी,• गहरे रंग का पेशाब आना,• पेट में दर्द और मतली होना,त्वचा और आँखों का पीला पड़ना आदि लक्षण हैं.
हेपेटाइटिस बी एक-दूसरे में फैलने का कारण
* संक्रमित व्यक्ति के खून या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों (वीर्य, योनि स्राव) के संपर्क में आने से।• असुरक्षित यौन संबंध,• संक्रमित सुई या सिरिंज का दोबारा या साझा इस्तेमाल करने और प्रसव के दौरान संक्रमित मां से उसके नवजात शिशु में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति का रेज़र, टूथब्रश या नेल क्लिपर इस्तेमाल करने से भी यह बीमारी एक-दूसरे में फैलती है.
हेपेटाइटिस बी से बचने के उपाय
हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए उसका समय पर टीकाकरण कराना जरूरी होता है। समय से टीकाकरण कराने से व्यक्ति पूरी जिंदगी इस बीमारी से सुरक्षित हो जाते हैं। सरकारी अस्पताल में यह टीका नि:शुल्क लगता है। अभिभावकों को बच्चों को समय से इसका टीकाकरण करा देना चाहिए.
सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि हेपेटाइटिस बी मरीजों में इजाफा हुआ है। इसे कंट्रोल करने के लिए सीएचसी अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को बच्चों को समय से इसका टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। बीमारी की पुष्टि होने पर पीड़ित को नियमित दवा और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

