गढ़वाल विवि ने जारी की यूईटी की उत्तर कुंजी, 28 जून तक दर्ज होंगी आपत्तियां

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थियों को आपत्तियों के लिए 25 से 28 जून तक ई-मेल करने की अनुमति है। समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

गढ़वाल विवि ने जारी की यूईटी की उत्तर कुंजी, 28 जून तक दर्ज होंगी आपत्तियां

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 17 से 20 जून तक आयोजित प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपने-अपने विषयों की उत्तर कुंजी का अवलोकन करने की अपील की है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह 25 जून से 28 जून तक आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति ई-मेल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ के समन्वयक को भेज सकता है।

अधिसूचना के अनुसार आपत्तियां answerkeyentrancehnbgu@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति अथवा अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते उत्तर कुंजी का परीक्षण कर अपनी आपत्तियां निर्धारित अवधि के भीतर दर्ज कराने को कहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।