हीमोफीलिया के मरीजों के लिए क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा नहीं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जेएलएनएमसीएच प्रशासन ने इस सेवा के लिए दो साल पहले किया था आवेदन अब

हीमोफीलिया के मरीजों के लिए क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा नहीं

भागलपुर, वरीय संवाददाता। रक्त विकार से जुड़े हीमोफीलिया के मरीजों को लेकर दो साल की कागजी कार्रवाई के बावजूद मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा शुरू नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नए सिरे से आवेदन के लिए ओएनडीएलएफ पोर्टल पर लिंक जारी नहीं किया गया है। अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप के अनुसार नवंबर में पोर्टल पर आवेदन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी।14 सितंबर 2024 को क्रायोप्रेसिपिटेट के लिए आवेदन किया गया था। अब नये नियम के तहत पोर्टल के माध्यम से फिर से आवेदन करना होगा। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मामले की जानकारी दी गई थी।

अगले साल फरवरी से मार्च तक सुविधा शुरू हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा नहीं होने का असर गंभीर रक्तस्राव वाले मरीजों पर पड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इस रक्त उत्पाद के लिए दूसरे केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि एडीसी डॉ चंद्रकांत झा का कहना है कि पोर्टल सक्रिय है। सभी काम नियमित रूप हो रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहीमोफीलिया के मरीजों के लिए क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा नहीं