ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये मंत्री ले सकते हैं शपथ

हेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये मंत्री ले सकते हैं शपथ

Jharkhand Government Cabinet Expansion : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानि मंगलवार को किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण...

हेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये मंत्री ले सकते हैं शपथ
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,रांचीTue, 28 Jan 2020 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Government Cabinet Expansion : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानि मंगलवार को किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण के लिए शाम चार बजे का समय तय किया है। झामुमो और कांग्रेस से मंत्रियों के नाम तय करने की कवायद दे रात तक जारी रही। सूत्रों की माने तो झामुमो कोटे से चार या पांच और कांग्रेस कोटे से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हेमंत सरकार एक या दो पद पर बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 24 जनवरी को ही होना था, लेकिन चाईबासा की घटना की वजह से उसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी का दिन निर्धारित किया। कैबिनेट का विस्तार सरकार गठन के एक महीने बाद होने जा रहा है। इस दौरान झामुमो-कांग्रेस के बीच कई दौर की बातचीत हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो बार दिल्ली में कैंप किये। कभी सीटों में, तो कभी विभागों को लेकर दोनों के बीच पेच नजर आया। अब पेच सुलझने के बाद ही मंत्रिमंडल के विस्तार की बात हो रही है। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया जायेगा और सरकार काम करना शुरू कर देगी।

मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री ले चुके हैं शपथ 
झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा तीन मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस की ओर से आलमगीर आलम व रामेश्वर उरांव और राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता 29 दिसंबर को ही मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इनके बीच अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है।

झामुमो से संभावित मंत्री  
स्टीफन मरांडी, हाजी हुसैन अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और मथुरा महतो 

कांग्रेस से संभावित मंत्री  
बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय सिंह या ममता देवी  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें