राजगीर के लिए पटना से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 18 जुलाई से पटना से शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में शनिवार और रविवार को सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगी। एक तरफ का किराया 4,000 रुपये है और सह-यात्री की संख्या अधिकतम पांच होगी। यात्रियों को मुफ्त में गाइड मिलेगा।

राजगीर के लिए पटना से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

राजगीर के लिए पटना से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू 18 जुलाई से आम पर्यटकों के लिए शुरू हो जाएगी उड़ान शनिवार और रविवार को पटना एयरपोर्ट से सुबह 9:30 बजे भरेगी उड़ान एक तरफ का किराया 4 हजार रुपये, एक बार में 5 लोग कर सकेंगे सफर ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, पर्यटन विभाग देगा मुफ्त टूरिस्ट गाइड बिहारशरीफ, कार्यालय संवादाता।

सेवा का विवरण

राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए सफर अब और भी रोमांचक हो गया है। मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म सेवा योजना के तहत पटना से राजगीर के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। आगामी 18 जुलाई से आम पर्यटक इस हवाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से सैलानी अब आसमान से राजगीर की खूबसूरत वादियों, पंच पहाड़ियों और ऐतिहासिक धरोहरों का शानदार नजारा देखते हुए यहाँ पहुंचेंगे। सप्ताह में दो दिन मिलेगी उड़ान की सुविधा: पटना एयरपोर्ट से राजगीर के लिए यह विशेष हेलीकॉप्टर हर सप्ताह सिर्फ दो दिन, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगा। तय समय के अनुसार पटना से हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे राजगीर के लिए रवाना होगा और राजगीर से पटना वापसी की उड़ान ठीक एक घंटे बाद, सुबह 10:30 बजे होगी। इस सफर के लिए प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया 4,000 रुपये तय किया गया है। हेलीकॉप्टर में एक बार में अधिकतम पांच पर्यटक ही सफर कर सकेंगे।

यात्रा में सहूलियतें

यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर यात्री अपने साथ केवल 3 से 4 किलो तक का एक छोटा हैंडबैग ले जा सकेंगे। मुफ्त मिलेगा गाइड, खाने-ठहरने का खर्च खुद उठाना होगा: पर्यटन विभाग यात्रियों से केवल हेलीकॉप्टर का टिकट शुल्क ले रहा है। इसके बदले विभाग पर्यटकों को राजगीर में घूमने के लिए एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराएगा। हालांकि, राजगीर में पर्यटकों के ठहरने, खाने-पीने और घूमने का खर्च उन्हें खुद ही उठाना होगा।

बुकिंग प्रक्रिया

बुकिंग शुरू होते ही फुल हो गईं सीटें: हवाई सफर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। पर्यटक पटना स्थित पर्यटन निगम के मुख्यालय (होटल कौटिल्य विहार) के काउंटर पर जाकर सीधे टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा पर्यटन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। राजगीर को आसमान से देखने का क्रेज इतना ज्यादा है कि बुकिंग विंडो खुलते ही पहले दिन की सभी सीटें तुरंत फुल हो गईं।

सामान्य प्रश्न

हेलीकॉप्टर सेवा कब से शुरू हो रही है?
हेलीकॉप्टर सेवा 18 जुलाई से शुरू हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।