श्रावणी मेला::: आज सुबह आठ बजे बाबा गरीबनाथ पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सावन की तीसरी सोमवारी को पर्यटन विभाग द्वारा बाबा गरीबनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। यह सावन महीने का दूसरा अवसर है जब पुष्पवर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि फूलों के लिए 11 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ी वाराणसी से मंगवाई गई है।

श्रावणी मेला::: आज सुबह आठ बजे बाबा गरीबनाथ पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

मुजफ्फरपुर, हि.प्र.। सावन की तीसरी सोमवारी पर पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से बाबा गरीबनाथ की नगरी में फूलों की बारिश की जाएगी। सावन माह के दौरान यह दूसरा मौका होगा, जब बाबा गरीबनाथ धाम और कांवरिया पथ पर आसमान से पुष्पवर्षा की जाएगी।पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे पर्यटन विभाग की ओर से बाबा गरीबनाथ धाम पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार वाराणसी से पुष्पवर्ष के लिए 11 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ी मंगवाई गई है। मंत्री ने बताया कि पहले बाबा गरीबनाथ धाम पर पुष्पवर्षा की जाएगी, उसके बाद सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर भी पुष्पवर्षा की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि गरीबनाथ मंदिर पर पुष्पवर्षा के समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वे खुद भी मौजूद रहेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रावणी मेला::: आज सुबह आठ बजे बाबा गरीबनाथ पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा